himalayafolk.com
Kabhi Sila Pakhon

Kabhi Sila Pakhon

कभी सीला पाखो

Region

Garhwal

District

Occasion

Contributor

Akash Negi, Chaundkot, Paudi Garhwal

Pahadi

कभी सीला पाखों रीटु कभी तैला घाम घास नी च् डाळी माँ जी, ये लोळा डाण्डा मा मैता की हैरयाळी डांडी धार मा दिखेन्दा टपराणु रैंदु मां जी, आंसू नि थमेंदा कभी सीला पाखों रीटु कभी तैला घाम सासु की डैरा कू घासो, भेलु भेलु जान्दु रुमुक व्हे जांदी मां जी, दगड़ु नि रांदु ना काफू बासद यख ना घुघुती घूर घूर कैमा द्युं रैबार मां जी चखुला भी दूर दूर रूखा डंडा, सुखा छोयां, छैल नी च् पाणी ये लोल्या, मुल्क मां जी, बेटी नि बिवाणी कभी सिला पाखों रीटु, कभी तैला घाम घास नी च् डालि माँ जी, ये लोळा डाण्डा मा।

English

I have wandered through damp, mossy places, and through the burning, restless sun — but Mother, the trees of this forest do not even carry grass upon them. From one ridge, I can see the green, abundant forests of my mother's home, and seeing them, I cannot hold back my tears. For fear of my mother-in-law, I must descend into deep ravines to gather grass, and by the time the work is done, night has fallen — and there is no one beside me. Here, no kafu calls out from the trees, nor can I hear the ghughuti's gentle cooing. Who shall I send my word to, Mother? Even the birds here keep their distance. The forests here are all barren, and every spring has run dry. There is no shade, there is no water — to such a land, never marry another daughter again.

Hindi

मैं कभी सीलन भरी जगहों पर फिरती रही तो कभी चलचलाती धूप में पर माँ इस जंगल के पेड़ों पर तो घास ही नहीं है। एक चोटी से मुझे अपने मायके के हरे भरे जंगल दिखाई देते है, और उन्हें देखकर मैं मेरे आंसू नहीं थाम पाती हूँ। सास के डर के चलते मुझे घास लेने गहरी खाईयों मे जाना पड़ता हैं, और काम करते करते रात हो जाती है और मेरे साथ भी कोई नहीं होता। यहाँ ना तो कफु बासती है, ना ही घुघूती की घूर घूर सुनाई देती हैं, मै अपनी खबर किसे दू माँ यहाँ तो चिड़ियाँ भी दूर दूर रहती हैं। यहाँ के सारे जंगल सूखे है, और सारे जल श्रोत‌ भी सूखे है, यहाँ ना तो छाओ है ना ही पानी ऐसे मूल्क फिर कभी किसी बेटी की शादी मत करवाना।

Akash Negi

Chaundkot, Paudi Garhwal

All Songs